
पुराणों में सृष्टि के आरम्भ से अन्त तक का विवरण लिखित है। ज्ञान से परिपूर्ण पुराणों में अपने अतीत को देखकर, एक मनुष्य अपना वर्तमान संवार सकता है और भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है। आज की जीवनशैली की वजह से प्रत्येक व्यक्ति पुराणों को पढ़ने का समय नहीं निकाल पाता है। इसी वजह से हम आपके लिए "पुराण सागर" लेकर आएं हैं। यहां हम आपको पुराणों के बारे में बताएंगे और उन्हें पढ़ कर भी सुनाएंगे। पुराणों को सुनने का पुण्य यहां कमाएं और अपने जीवन के सवालों के उत्तर भी यहां पाएं।